पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में मंगलवार को कार्पोरेट स्कूल की शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन राज्यपाल रामनरेश यादव ने किया। स्कूल ईएमसी के सहयोग से स्थापित हुआ है।
इस कार्पोरेट स्कूल में आरजीपीवी से संबंधित कॉलेज के मेरिट में आने वाले 36 स्टूडेंट्स को डेटा स्टोरेज, क्लाउड कम्प्यूटिंग आदि की नि:शुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी।
इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह भविष्य की तकनीक है। कार्पोरेट स्कूल बच्चों के भविष्य के लिए कारगर साबित होगा।
यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. पियूष त्रिवेदी ने कहा कि आने वाले समय में करीब 1.15 लाख ट्रेंड युवाओं की इसमें जरूरत पड़ेगी।
इस मौके पर ईएमसी क अध्यक्ष राजेश जानी के अलावा कृष्णकांत विशेष तौर पर मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.