पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले लगभग तीन हफ्ते से धरना-प्रदर्शन करते आ रहे लिपिक कर्मचारियों की नागदा में हड़ताल टूट गई है। मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद वहां हड़ताल समाप्त होने की सूचना है।
इधर, वल्लभ भवन में बुधवार को मंत्रियों और अफसरों के वाहन चालकों के साथ लिपिकों ने मंत्रालय के सामने प्रदर्शन किया और सभा आयोजित की।
मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के महामंत्री एमपी द्विवेदी ने कहा कि गुरुवार को भोपाल में जिलाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है, तभी हड़ताल की अगली रणनीति तय होगी।
उन्होंने बताया कि नागदा में लिपिकों की हड़ताल समाप्त होने की जानकारी से इनकार करते हुए कहा कि हड़ताल अनिश्चतकालीन है और बगैर सबके मशविरे यह समाप्त नहीं होगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.