पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। लाखों दिलों की धड़कन शाहरूख खान शुक्रवार को नवावी शहर भोपाल में होंगे। वे अपनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के प्रमोशन के लिए आ रहे हैं।
वे एमपी नगर स्थित डीबीसिटी में अपने प्रशंसकों से मुखातिब होंगे। शाहरूख की झलक देखने के उत्सुक उनके सैकड़ों युवा फैन्स पास के लिए गुरुवार को सुबह से ही दैनिक भास्कर कार्यालय के सामने लाइन में आ डटे थे। दोपहर तक यह लाइन लंबी होती चली गई।
रीवा के रहने वाले बीई स्टूडेंट शुभम राजौरिया उत्साहित होते हुए कहते हैं-पिछली बार जब शाहरूख खान रॉ-वन के प्रमोशन के लिए भोपाल आए थे, तब तमाम कोशिशों के बावजूद मुझे पास नहीं मिल पाया था, लेकिन इस बार मुझे उम्मीद है कि निराशा हाथ नहीं लगेगी।
बीई स्टूडेंट अमित अटल अपनी कोचिंग से बंक मारकर शाहरूख खान से मिलने के लिए पास लेने घंटों लाइन में लगे रहे। उनका कहना था-जब मैंने दैनिक भास्कर में शाहरूख खान के आने की खबर पढ़ी, तब से मेरे जेहन में वे ही घूम रहे हैं। मैं उनसे जरूर मिलूंगा।
बीएसएसएस कॉलेज से बीकॉम कर रहे उदित शर्मा धीरे से कहते हैं-मैं मम्मी-पापा से झूठ बोलकर आया हूं कि कोचिंग जा रहा हूं। मैं शाहरूख खान का बड़ा फैन हूं, सो यह मौका कैसे छोड़ सकता हूं, आप ही बताइए?
बीबीए के स्टूडेंट हरीश सिंह रावत अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ सुबह से ही पास के लिए लाइन में लग गए थे। उनका कहना था कि, इससे पास आसानी से मिल सकता है।
अगली स्लाइड पर देखिए दैनिक भास्कर कार्यालय के सामने लगी भीड़ का नजारा..
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.