पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदूषित पानी मिल रहा नीमताल में

प्रदूषित पानी मिल रहा नीमताल में

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विदिशा। वैसे तो नीमताल लबालब होने से शहर के लोगों को काफी सुकून मिला है कि आगामी गर्मी के सीजन में उन्हें जल संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा लेकिन इससे नीमताल के आसपास इंद्रा कांप्लेक्स, हरीपुरा आदि क्षेत्रों में रहने वाले तमाम लोगों की नींद उड़ी हुई है, जिनके घरों में बारिश के साथ नीमताल का ओवरफ्लो पानी घुसता है। नीमताल लबालब होने के बाद आसपास के क्षेत्रों का पानी तालाब में जाने के बजाय उनके घरों में घुसने लगता है। इसी चिंता के कारण आसपास के रहवासियों की नींद उड़ी हुई है। वहीं नीमताल में एक फैक्ट्री का प्रदूषित पानी भी मिल रहा है।


इस संबंध में इंद्रा कांप्लेक्स निवासी शिवेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले साल ओवरफ्लो पानी से कालोनी में लोगों का काफी नुकसान हुआ था। जब तेज बारिश होती है तब लोग अपने घरों में ठीक से सो नहीं पाते हैं। इसी तरह भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि इंद्रा कांप्लेक्स में पानी की निकासी ठीक नहीं नहीं है, इसी वजह से वहां पानी का भराव होता है। रेलवे की तीसरी लाइन के कारण भी ड्रेनेज सिस्टम काफी खराब हुआ है। वहीं शहर के लोग खुश हो रहे हैं कि नीमताल लबालब होने से माधव उद्यान का सौंदर्य और बढ़ेगा साथ ही गर्मी में आसपास के लोगों के जलापूर्ति सूखेंगे नहीं।