पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। वेतनमान विसंगति को लेकर पिछले 4 जुलाई से अनिश्तिकालीन हड़ताल पर डटे लिपिकों की हड़ताल शाम 4 बजे खत्म हो गई है। दोपहर में मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले लिपिकों ने बोर्ड आफिस चौराहे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रांतीय अध्यक्ष एमएल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव से मिलने के बाद उन्होंने यह हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया है।
गौरतलब है कि सुबह संघ की संघर्ष समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव से बातचीत की। मिश्रा ने बताया कि प्रमुख सचिव ने एक हफ्ते के भीतर मांगों को लेकर आदेश जारी करने का भरोसा दिलाया है।
मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी भी जानकारी दी, कि यदि जल्द ही उनकी मांगे पूरी न की गई तो वे दोबारा आंदोलन पर जा सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.