पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • The Staff Were Threatened Breach Break, Instead FIR Lodged At The Police Staff

अतिक्रमण तोडऩे गए अमले को मिली धमकी, बदले में अमले ने पुलिस में दर्ज कराई एफआईआर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। सोनागिरी चौराहे पर एक दुकान के बेसमेंट में पार्किंग के स्थान पर बने गोदाम को तोडऩे गए नगर निगम के अमले को शुक्रवार को अतिक्रमणकारी ने जमकर धमकाया। वहीं, निगम के अमले ने भी अंदर का सामान भी उठा लिया। यही नहीं विरोध करने पर कैमरा और मोबाइल फोन भी छीन लिए और पुलिस में शासकीय कार्य में बाधा डालने की एफआईआर भी करवा दी।


दरअसल सरला टॉवर में एक जूस के दुकान मालिक प्रवीण पाटकर ने एक रेस्टोरेंट के अवैध निर्माण की शिकायत की थी। इस पर अमले ने रेस्टोरेंट का अतिक्रमण तोडऩे की बजाए दुकान मालिक को प्रताडि़त कर दिया। पाटकर के मुताबिक अमले ने बिना नोटिस उनकी दुकान और अंदर गोदाम में रखे सामान को जबरदस्ती उठा लिया। इस दौरान दोनों पक्षों में खूब बहस हुई।