पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिव और प्रदेश प्रभारी मोहन प्रकाश 30 जुलाई को पार्टी के मोर्चा संगठनों महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रदेश कांग्रेस महामंत्री शांतिलाल पडियार के अनुसार बैठक में आने के लिए सभी पदाधिकारियों को सूचना भेज दी गई है।
उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया 29 जुलाई को पार्टी के अनुसूचित जनजाति विभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। उधर, राष्ट्रीय सचिव संजय निरुपम और राकेश कालिया 2 से 4 अगस्त तक ग्वालियर, चंबल, इंदौर व उज्जैन संभागों की बैठक लेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.