पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों के साथ नालियां भी बनाओ: गौर

सड़कों के साथ नालियां भी बनाओ: गौर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। शहर में सड़कें जरूर बनाए पर इस बात की भी ध्यान रखें कि नालियां भी साथ बनें। यह ताकीद नगरीय प्रशासन मंत्री बाबूलाल गौर ने शनिवार को एक बैठक में दी। वे अधिकारियों से शहर की समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार लगातार सड़कें बना रही हैं, लेकिन पानी निकासी की व्यवस्था न होने से ये जल्द खराब हो जाती है।

इसलिए नालियों को भी साथ बनना जरूरी है। गौर ने जुबली गेट से भवानी धाम फोरलेन सड़क पर बीच में पड़ रही हाई टेंशन लाइन को एक हफ्ते में शिफ्ट करने की मियाद तय की। इसके साथ ही सीपीए के अधिकारियों ने बताया कि बरखेड़ा पठानी से अमरावर्त खुर्द तक टू लेन सड़क बनाने के लिए सर्वे पूरा हो चुका है। बारिश थमते ही सड़क निर्माण का काम पूरा हो जाएगा।