पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। शासकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा, स्वच्छता आदि की जागरूकता के लिए 5 अगस्त से रेडियो कार्यक्रम 'मीना की दुनिया' हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 15 मिनट के लिए प्रसारित होगा। राज्य शिक्षा केंद्र आयुक्त रश्मि अरुण शर्मा ने इस विषय में राज्य के सभी डीपीसी को निर्देश दे दिए हैं। इसके लिए सभी स्कूलों में रेडियो की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।
कार्यक्रम में रोजाना शिक्षा की उपयोगिता, भोजन के पहले और बाद में हाथ धोने का महत्व, बालिकाओं के अधिकारों, बाल सुरक्षा, जीवन कौशल, समस्या समाधान आदि विषयों पर विद्यार्थियों से चर्चा की जाएगी।
मीना यह एक काल्पनिक पात्र है। मीना नाम की किशोरी मिडिल कक्षाओं के बच्चों की उम्र की है। इससे बात कर बच्चे अपनी समस्याओं को ज्यादा बेहतर तरीके से सुलझा सकेंगे। यह मिशन पिछले शिक्षा सत्रों से चल रहा है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.