पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एबीवीपी बोली यूनिवर्सिटीज में नाकाबिल कुलपतियों की नियुक्तियां

एबीवीपी बोली-यूनिवर्सिटीज में नाकाबिल कुलपतियों की नियुक्तियां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने 31 जुलाई को राजभवन घेरने का ऐलान किया है। यहां मीडिया से चर्चा करते हुए एबीवीपी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री बीडी शर्मा ने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे से दशहरा मैदान, जवाहर चौक और रोशनपुरा होते हुए राजभवन तक एक रैली निकाली जाएगी।



राजभवन के घेराव के लिए प्रदेशभर में सूचना भेजी गई है। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 20 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।



उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटीज में भ्रष्ट और नाकाबिल कुलपतियों की नियुक्तियां की जा रही हैं। कार्यपरिषद में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को सदस्य बनाया जा रहा है। इन्हें राजभवन का संरक्षण मिला हुआ है। एबीवीपी ने कॉलेजों से धारा 144 हटाने की भी मांग की है।