पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। प्रदेश में बारिश अब लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। लगातार हो रही बारिश की वजह से सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। पिछले तीन दिनों से हो रही बरसात की वजह से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल में 1.51 सेमी बारिश हुई।
मौसम केंद्र के वैज्ञानिक डीपी दुबे ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र अब भी प्रदेश के उत्तर पश्चिमी इलाके में बना हुआ है। इसकी वजह से बारिश हो रही है। विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के दौरान ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन, भोपाल, होशंगाबाद संभागों के अधिकतर स्थानों पर बारिश का अनुमान है। सभी संभागों के इक्का-दुक्का स्थानों पर तेज बारिश होने के आसार हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.