पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • RTE 10 Thousand Increase In The Number Of Admission

10 हजार बढ़ी आरटीई में एडमिशन लेने वालों की संख्या

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। शिक्षा का अधिकार कानून (आरटीई) के तहत इस बार पिछले दो सालों के मुकाबले करीब 10 हजार एडमिशन ज्यादा हुए हैं। राजधानी भोपाल सहित अधिकतर जिलों में यह संख्या लगातार बढ़ी है। इस साल अभी तक प्रदेशभर के करीब 28 हजार प्राइवेट स्कूलों में 1 लाख 45 हजार से ज्यादा एडमिशन हो चुके हैं। इसके बाद भी अभी कई स्कूलों में सीट खाली हैं। यदि 5 हजार एडमिशन बची हुई करीब 15 हजार सीटों पर हो गए तो डेढ़ लाख का आंकड़ा हो जाएगा।


आरटीई के तहत अनुदान न लेने वाले प्राइवेट स्कूलों में 25 फीसदी कोटा तीन साल पहले गरीब व वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निर्धारित किया गया था। इसी के तहत यह एडमिशन पिछले दो सालों से और वर्तमान शिक्षण सत्र में हो रहे हैं। अब तक तीन चरणों की एडमिशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पिछले साल जहां यह आंकड़ा 1 लाख 36 हजार तक पहुंच सका था। वहीं, इसके पूर्व के वर्ष में यह 1 लाख 34 हजार था। इस तरह करीब 10 हजार से ज्यादा बच्चों ने इस साल आरटीई के तहत एडमिशन लिया है।