पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंलाइब्रेरियन की लापरवाही और गड़बडिय़ों चलते हमीदिया कॉलेज स्थित लाइब्रेरी में हजारों किताबें सड़-गल गईं। इस अव्यवस्था के खिलाफ एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया।
भोपाल। हमीदिया कॉलेज की लाइब्रेरी में हजारों किताबें देखरेख और गड़बड़ी के चलते खराब हो गईं। इस अव्यवस्था के खिलाफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कॉलेज में प्रदर्शन करते हुए हंगामा मचा दिया।
कॉलेज की लाइब्रेरी मे करीब 1.70 लाख किताबें हैं। इनमें कई दुर्लभ और कीमती भी हैं। इनमें से करीब 1.60 लाख किताबें वर्षों से अलग-अलग कमरों में बंद पड़ी हुई थीं। बीए और बीकॉम के स्टूडेंट्स को सिर्फ 5 हजार किताबें जारी की गई हैं। बताया जाता है कि 2005 से 20013 तक यहां के लाइब्रेरियन आरएस भट्ट थे। इस अव्यवस्था के लिए इन्हें ही जिम्मेदार माना जा रहा है।
हालांकि इनका अब सिलवानी में तबादला कर दिया गया है, लेकिन उन्होंने यहां का चार्ज नहीं सौंपा। लिहाजा पिछले दिनों ताला तोड़कर लाइब्रेरी खुलवानी पड़ी। पिछले दो महीने से किताबों की गिनती चल रही है। एबीवीपी के नेता रूपेश दीक्षित ने बताया कि लाइब्रेरी में हजारों किताबें दुर्लभ थीं, जो देखरेख के अभाव में खराब हो गईं।
देखें कुछ तस्वीरें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.