पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंचोर घर में पीछे के रास्ते से दरवाजे तोड़कर अंदर घुसे थे। घटना मंगलवार रात 11 बजे के बाद की है।
भोपाल। संतनगर के वन ट्री हिल्स क्षेत्र में रहने वाले नरेश चंदनानी अपने पूरे परिवार के साथ बुधवार रात करीब 11 बजे अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में हिस्सा लेने भोपाल गए थे। तभी पीछे से चोरों ने किचन के खिड़की दरवाजों की कुंडी तोड़ी और अंदर घुस आए। शादी से जब सभी लौटकर आए तो घर का सामान बिखरा पाया।
अलमारी के पास पहुंचे तो उसमें से करीब 20हजार रूपए नगदी समेत कुल 10 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर गायब मिले। चंदनानी परिवार के सदस्यों ने बताया कि चोरों ने घर की अच्छी तरह से तलाशी ली, जिसके बाद जगह-जगह सामान बिखरा पड़ा हुआ था।
इधर घटना की जानकारी के बाद मौके पर बैरागढ़ पुलिस पहुंची। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि घर में फर्नीचर का काम चल रहा है। जिसे लेकर कारपेंटरों और उनके हेल्परों पर पुलिस की नजर है। साथ ही घटना स्थल से चोरी हुए मोबाइल के जरिए भी पुलिस चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि चोरों ने औजारों के जरिए घर के दरवाजे तोड़े थे।
बल की कमी, नहीं हो सकी सर्चिंग
चोरी की वारदात के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली, वह घटना स्थल पर तो पहुंच गई। लेकिन चोरों की सर्चिंग का कार्य नहीं हो सका। बैरागढ़ पुलिस थाने में बल की कमी होने के कारण ठीक ढंग से गश्त तक नहीं होती। यहीं कारण है कि शहर में चोरी की वारदात बढ़ रही हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.