पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंव्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग लेकर लगातार प्रदर्शन कर रही युवक कांग्रेस ने बुधवार को भ्रष्टाचार की दुकानों सजाईं।
भोपाल। मंगलवार को गृहमंत्री बाबूलाल गौर के बंगले का घेराव करने वाली युवक कांग्रेस ने बुधवार को भी प्रदेशभर में प्रदर्शन किया। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर रही युवक कांग्रेस ने बुधवार को प्रदेश में भ्रष्टाचार की दुकानें सजाईं।
भोपाल में प्रभात चौराहे पर पूर्व जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज शुक्ला के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। यहां कार्यकर्ताओं ने एक दुकान लगाई, जिसका नाम शिव-साधना व्यापमं भ्रष्टाचार दिया गया था। यहां लिस्ट लगा रखी थी। इसमें लिखा था- 10 लाख दो शिक्षक बनो। देश का भविष्य बिगाड़ो। 25 लाख दो इंजीनियर बनो। खराब सड़कें बनाओ। 50 लाख दो डाक्टर बनो। जनता के स्वास्थ्य से खेलो। हालांकि कुछ देर बाद वहां मौजूद पुलिस बल ने दुकान हटा दी।
प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के मुताबिक, जब तक व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपी जाती, प्रदर्शनों को दौर जारी रहेगा। अभी यह जिलास्तर पर हुआ, आगे ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.