पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंअपने वकील के जरिये जिला अदालत में किया सरेंडर। माजिद की एटीएस को थी सरगर्मी से तलाश।
भोपाल। सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन के सदस्य माजिद नागौरी ने जिला अदालत में सरेंडर कर दिया। बुधवार सुबह वह अपने वकील के साथ अदालत पहुंचा था। उसे सात फरवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
माजिद पर एटीएस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में एटीएस लगातार छापामार कार्रवाई कर रही थी। एटीएस आईजी संजीव समी के मुताबिक, उज्जैन जिले के महिदपुर का रहने वाला माजिद हाल में पकड़े गए आतंकी अबू फैजल के साथ जुड़ा हुआ था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.