पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोलार में पुलिस पर फायर कर फरार होने वाले शातिर बदमाश श्याम सिंह लोधी का 22 दिन बाद भी पुलिस कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है।
भोपाल। श्याम सिंह लोधी की तलाश में पुलिस ने शिव पुरी व मुरैना में कई इलाकों में दबिश दी, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। श्याम सिंह लोधी पर पुलिस ने 10 हजार का ईनाम घोषित किया है। उसके खिलाफ भोपाल समेत शिवपुरी, मुरैना और ग्वालियर के अलग-अलग थानों में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराध शामिल हैं।
सूत्रों का कहना है कि श्याम सिंह लोधी कुख्यात बदमाश है और उसके राजनीतिक संरक्षण हासिल है। यही वजह है कि पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। गौरतलब है कि 30 दिसंबर को महेंद्र पिकअप वेन से मिसरोद में पुलिस ने श्याम सिंह लोधी को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वे वाहन लेकर भाग निकला था। उसका पीछा करते हुए पुलिस हबीबगंज होते हुए कोलार पहुंची थी। यहां पर श्याम सिंह लोधी ने पुलिस पर फायर पांच छह राउंड फायर किया थे और भाग निकला था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.