पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। नेशनल क्रिकेट कोचिंग सेंटर (एनसीसीसी) रेड ने सीहोर को 71 रनों से हराकर दूसरे फेथ कप अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता में आसान जीत दर्ज की है। अंकुर मैदान पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में एनसीसीसी ने 33.3 ओवर में 158 रन बनाए। इसमें नितेश भदौरिया ने 56, अभिजीत सक्सेना ने 31 सजन खरे ने 15 रन बनाए।
सीहोर की ओर से इमरान खान ने चार विकेट झटके। कन्हैया को दो सफलता मिली। जवाबी पारी खेलने उतरी सीहोर टीम 87 रनों पर आउट हो गई। उसकी ओर से अकित राज और कन्हैया यादव ने 28-28 रनों की पारी खेली। शेष बल्लेबाज चल नहीं पाए। अभिषेक और अरुण बेदी ने चार-चार विकेट झटके। मृदुल को दो विकेट मिले। अरुण मैन आफ द मैच रहे। उन्हें राजकुमार बत्रा और गोपाल अवस्थी ने पुरस्कृत किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.