पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के होनहार खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मानित

प्रदेश के होनहार खिलाड़ी और प्रशिक्षक सम्मानित

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। स्व. भीमसेन खन्ना स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान एलएनसीटी ग्रुप द्वारा प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ी, प्रशिक्षक को सम्मानित किया गया। औबेदुल्लागंज में आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति राज्य मंत्री सुरेंद्र पटवा ने भाजपा जिलाध्यक्ष रायसेन राजेंद्र अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष रमेश गौर, सुरजीत सिंह गिल, त्रिलोचन सिंह, राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वालों में दीपू परमार, विक्रम गौर, आशुतोष प्रताप सिंह, विक्की, रामकिशोर नंदवंशी, नवीन गौर, शिबू सोनी, देवेश सिंह, नमित सिंह, अतुल सेन शामिल हैं। कार्यक्रम में बेसबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी जसवंत सिंह, महेश सोधिया, विकास रैकवार, वैशाली कुशवाह, कंचन ओढ़, कीर्ति यादव को स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन पंकज जैन ने किया।

इससे पहले प्रतियोगिता के फाइनल में आम आदमी क्लब, दीवटिया ने चौकसे इलेवन उमरिया को 15 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज की। दीवटिया की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 95 रन बनाए। जवाब में उमरिया की टीम 80 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द फाइनल दीवटिया के गोलू और बेस्ट बैट्समैन दीपेश को दिया गया। बेस्ट फील्डर नमित सिंह, मनीष साहू को तथा सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी उमरिया के आकाश चौकसे रहे। विजेता टीम को 21000 एवं ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11000 रुपए एवं ट्राफी दी गई।