पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लेसमेंट के लिए कॉलेज उद्योगों को गोद दिए जाएंगे

प्लेसमेंट के लिए कॉलेज उद्योगों को गोद दिए जाएंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। छात्रों के बेहतर प्लेसमेंट के लिए उच्च शिक्षा विभाग अपने चुनिंदा कॉलेज उद्योगों और व्यावसायिक संस्थानों को गोद देगा। सौ दिवसीय कार्ययोजना के तहत में विभाग ने सभी सरकारी कॉलेजों के साथ ही स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना इंदौर को इसके लिए पहल करने को कहा है। इन सौ दिनों में ऐसे उद्योगों से संपर्क किया जाएगा, जो प्रदेश में प्लेसमेंट के लिए आने की इच्छुक हों।



विभाग ने सभी पचास जिला ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारियों सहित सौ कॉलेजों में प्लेसमेंट कार्य के लिए ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारियों को चिह्नित करना शुरू कर दिया है। साथ ही राज्य व राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न उद्योगों और संस्थाओं की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इसके लिए विभाग बाकायदा सभी जिला प्रशासन की मदद ले रहा है। इनके अलावा विभाग द्वारा भोपाल, इंदौर, बड़वानी, धार, खरगौन, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, सीहोर, रीवा, शहडोल, बैढन, पन्ना, सागर व टीकमगढ़ में कॅरियर मेलों का भी आयोजन किया जाएगा।