पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंराजस्थान और गुजरात के ऊपर मंडरा रहे हवा के चक्रवात का असर मध्यप्रदेश पर भी पड़ा है। भोपाल में गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक बारिश होती रही। ठंड के इस सीजन में अब तक 3.12 सेमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। सबसे ज्यादा चिंता ओलों की है। प्रदेश में ओलों के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।
भोपाल। मध्यप्रदेश में बारिश के आसार बराबर बने हुए हैं। राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने हवा के चक्रवात के कारण प्रदेश में नमी आ रही है, जिससे बारिश हो रही है। हालांकि सबसे अधिक चिंता ओलों को लेकर है। पिछले दिनों भी मुरैना, भिंड, विदिशा आदि जिलों में ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने फिर ऐसी आशंका जताई है। गुरुवार को भी बारिश और ओले गिरने का अनुमान लगाया गया है।
मौसम वैज्ञानिक एसके डे के अनुसार, मप्र के सभी संभागों में गुरुवार को भी बारिश के आसार हैं। उन्होंने भोपाल के अलावा होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, चंबल, ग्वालियर और होशंगाबाद में कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका भी जताई है।
राजधानी में बुधवार देर रात शुरू हुई बारिश गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक चलती रही। इस दौरान 2.56 सेमी बारिश दर्ज की गई। ठंड के इस सीजन में अब तक 3.12 सेमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। अपने साथ नमी लेकर चल रही उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण ठंड भी महसूस की जा रही है। हवाओं की गति 15 किमी प्रति घंटा पाई गई है। आमतौर पर यह 12-13 किमी प्रति घंटा होती है।
बुधवार 12.30 बजे भोपाल का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। बुधवार को दिन में यही तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। वहीं अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री रहा। हालांकि गुरुवार सुबह को न्यूनतम तापमान 15 और डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान बुधवार की तुलना में 1 डिग्री कम रहा। यानी 24 डिग्री सेल्सियस। मौसम विभाग के अनुसार ठंडी हवाओं और बारिश के चलते अगले हफ्ते ठंड और बढ़ेगी। यह तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.