पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दो शातिर चोर गिरफ्तार, तीन लाख का माल बरामद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि अयोध्या नगर, मिनाल रेसीडेन्सी के पास दो संदिग्ध युवक चोरी का माल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने इसकी सूचना अयोध्या नगर पुलिस को दी। दोनों की संयुक्त कार्रवाई में दोनों शातिर चोर पकड़ लिए गए। पकड़े गए दोनों बदमाश शमशाबाद-विदिशा के रहने वाले हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी साहिल खान पिता केशर खान, उम्र 22 साल और असलम पिता शहजाद खान, उम्र 24 साल ने अयोध्या नगर और बैरागढ़ में चोरियां करना कबूला। दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं। साहिल पर नकबजनी के 5, वाहन चोरी का 1 एवं असलम पर 1 नकबजनी सहित अन्य अपराध दर्ज हैं। साहिल शमशाबाद में हुई एक चोरी में संदिग्ध था। आरोपियों के पास से पुलिस ने करीब तीन लाख रुपए का माल बरामद किया है।