पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
राजधानी में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने वार्ड-6 स्थित शहीद नगर से इस अभियान को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा और अन्य नेता मौजूद थे। 29 सीटों का लक्ष्य लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा ने प्रधानमंत्री प्रत्याशी मोदी को प्रचार अभियान के केन्द्र में रखा है। पार्टी अब मोदी के नाम पर वोट मांगेगी।
एक नोट-कमल को वोट अभियान के लिए हर घर तक पार्टी फाइबर का कलश लेकर जाएगी। इन कलशों में मतदाताओं से एक नोट डलवाया जाएगा। साथ ही मोदी फॉर पीएम से जुड़ा साहित्य भी उन्हें बांटा जाएगा। मोदी को फोकस करते हुए छपवाए गए करीब 5 करोड़ ब्रोशर में भ्रष्टाचार, राष्ट्रीय सुरक्षा, विकास दर, महंगाई, रोजगार, रुपए की कीमत, विदेशी ऋण, किसान ऋण योजना और राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना का खुलासा किया है।
विभिन्न योजनाओं में केन्द्र सरकार द्वारा मप्र के साथ किए जा रहे भेदभाव का हवाला भी दिया है। जिनमें नेशनल हाईवे, कोयला आवंटन, गरीब परिवारों को राशन कार्ड, रेलवे में पक्षपात और प्रदेश की सुरक्षा से खिलवाड़ के आरोप भी लगाए गए हैं। उधर, मुख्यमंत्री ने मप्र बनाओ अभियान के तहत खरगोन में यह अभियान शुरू कराया। इसके बाद शिवराज सिंह ने धार में अभियान को हरी झंडी दिखाई।
देखें कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.