पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिर्गी से पीडि़त युवक की लाश मिली

मिर्गी से पीडि़त युवक की लाश मिली

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। नरसिंहगढ़ रोड एयरपोर्ट तिराहे के पास गुरुवार सुबह एक युवक की लाश मिली। युवक मिर्गी की बीमारी से पीडि़त था। ऐसा माना जा रहा है कि बुधवार रात ठंड के चलते उसकी मौत हो गई। गांधीनगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 10 बजे एक अज्ञात युवक की लाश पड़े होने की सूचना मिली।

इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने लाश को हमीदिया अस्पताल पहुंचा दिया। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय युवक का इलाज हमीदिया अस्पताल में चल रहा था और मृतक की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। बुधवार रात युवक कैसे गांधीनगर इलाके में पहुंचा इस बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक युवक की मौत मिर्गी के दौरान नाक रगडऩे और बारिश के साथ ठंड के कारण हुई है। युवक का नाम अभी पता नहीं चल सका है।