पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले सुल्तानिया अस्पताल की नर्सों ने भीख मांगकर जताया विरोध।
भोपाल। पिछले तीन महीने से वेतन से वंचित सुल्तानिया अस्पताल की करीब 100 नर्सों से गुरुवार को मंत्रालय के सामने भीख मांगी। हेल्थ एंड मेडिकल एजुकेशन एम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले ये नर्सें मंत्रालय के सामने जुटीं और अपनी नाराजगी जताई। एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र ङ्क्षसह कौरव ने चेतावनी दी कि यदि नर्सों को वेतन नहीं दिया गया, तो वे यूं ही भीख मांगकर अपना विरोध जताती रहेंगी।
नर्सें शुक्रवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखेंगी। प्रदेश के विभिन्न सरकारी संगठनों ने नर्सों की मांगों का समर्थन किया है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.