पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोई आगे आया तो लगा आग लूंगी और साड़ी को तीली दिखा दी!

कोई आगे आया तो लगा आग लूंगी और साड़ी को तीली दिखा दी!

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोलार के दानिश हिल्स पर अतिक्रमण हटाने गए जिला प्रशासन व नगर पालिका के अमले को कब्जा करने वालों के विरोध का सामना करना पड़ा। एक 36 साल की महिला ने खुद को आग लगाने की कोशिश की।

भोपाल। अतिक्रमण हटाने गए अमले का विरोध करते हुए महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि, कोई आगे आया तो जलकर जान दे दूंगी। इतना कहते हुए उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का और साड़ी में आग लगा दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और महिला को पकड़ा। इसी बीच एम्बुलेंस 108 और पुलिस कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।

पटवारी प्रमोद श्रीवास्तव ने तुरंत नजूल अधिकारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उन्होंने अतिक्रमणकारियों को खुद से अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी और अमला कार्रवाई बंद कर वापस लौट गया। महिला का नाम फूलवती बाई है। वे झुग्गियां तोडऩे का विरोध कर रही थी। उसका कहना था कि प्रशासन अतिक्रमण के नाम पर घर तोडऩे के पहले दूसरी जगह पर बसाए। उसके बाद यहां से हटाया जाए।