पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनगर पालिका कोलार के कर्मचारियों को गुरुवार को देरी से ऑफिस पहुंचना महंगा पड़ गया।
भोपाल। नपा की प्रभारी अधिकारी एसडीएम माया अवस्थी ने देरी से आने वाले दो दर्जन से ज्यादा कर्मचारियों की अबसेंट लगा दी। अब उनकी एक दिन की तनख्वाह कटेगी। हाल ही में नपा कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा काम में लापरवाही बरतने व गड़बडिय़ां किए जाने का मामला सामने आने के बाद से इस तरह की सख्ती शुरू हुई है। नपा प्रशासन के सात साल के कार्यकाल के दौरान यह पहली बार है जब देरी से आने वाले कर्मचारियों पर इस तरह की कार्रवाई की गई है।
जानकारी के मुताबिक एसडीएम माया अवस्थी सुबह दस बजे कोलार के गेहूंखेड़ा स्थित नपा कार्यालय पहुंच गईं थी। आते से उन्होंने हाजिरी रजिस्टर मंगाकर हाजिरी चैक करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जो, जो कर्मचारी ऑफिस आए। एक-एक कर उनकी अबसेंट लगा दी गई। इसके साथ ही एसडीएम ने लेटलतीफ कर्मचारियों को जमकर फटकार भल लगाई। आगे से समय पर ऑफिस आने की हिदायत दी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.