पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। पश्चिम-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रमेश चंद्रा ने कहा है कि हबीबगंज स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाया जाएगा। इसे किस तरह वर्ल्ड क्लास बनाया जाए, क्या-क्या सुविधाएं उसमें प्रदान की जाएं। इसी बात की प्लानिंग को लेकर वे यहां आए हैं।
उन्होंने इस दौरान कोच फैक्ट्री में बन रहे वर्ल्ड क्लास कोच भी देखे। साथ ही हबीबगंज स्टेशन के एलईडी व पेपर लैस चार्टिंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) पर लाल रंग की चौड़ी लाइन डालने, ट्रेवलेटर के आसपास बन रहे गेप को खत्म करने की हिदायत भी रेल अधिकारियों को दीं। इस मौके पर डीआरएम राजीव चौधरी, सीनियर डीसीएम बृजेंद्र कुमार, एडीआरएम अजय कुमार गुप्ता आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
बैठक में पहुंचे: इस दौरान उन्होंने डीआरएम आफिस में अधिकारियों के साथ बैठक की और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से समझा। साथ ही कर्मचारी यूनियनों के प्रतिनिधियों आदि से चर्चा भी की।
सीएस-डीजीपी से मिले: इसके पूर्व उन्होंने मुख्य सचिव अंटोनी जेसी डिसा, डीजीपी नंदन दुबे से भी सौजन्य भेंट कर रेलवे की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
देखें कुछ तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.