पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Women Polytechnique Annual Fest From January 28

वुमेंस पॉलीटेक्निक में एनुअल फेस्ट 28 जनवरी से

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। वुमेंस पॉलीटेक्निक कॉलेज में एनुअल फंक्शन 28 जनवरी से होगा। कॉलेज के स्थापना के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित एनुअल फंक्शन 'विहान' के लिए कॉलेज में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

फेस्ट में सांस्कृतिक, साहित्यिक, अकादमिक और खेलकूद गतिविधियां होंगी। समारोह का शुभारंभ 28 जनवरी को सुबह 11:00 बजे से कॉलेज कैंपस में किया जाएगा। इस अवसर पर सोलो सॉन्ग, सलाद डेकोरेशन और सोलो डांस होगा। 29 जनवरी को नेल आर्ट और जनरल क्विज कॉम्पिटीशन होगा। 30 जनवरी को रंगोली, मेंहदी, फेस पेंटिंग होंगी। 31 जनवरी को मॉडलिंग और ग्रुप डांस होगा। 1 फरवरी को मिस पॉलीटेक्निक कांटेस्ट और पुरस्कार वितरण होगा।