पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Patwari Arrested By The Lokayukta Seeking Bribes

बंटवारा कराने के एवज में पटवारी मांग रहा था 5 हजार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

टीकमगढ़/जतारा। जमीन का बंटवारा करने के एवज में 5 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाले पटवारी को लोकायुक्त ने गुरुवार रंगे हाथ पकड़ लिया। मामला लिधौरा तहसील के हल्का नंबर 27 के ग्राम जेबर का है। यहां पर पदस्थ पटवारी मुन्ना लाल वंशकार ने जमीन का बंटवारा करने के लिए 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। पटवारी के खिलाफ मप्र भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।


लोकायुक्त इंस्पेक्टर पीके चतुर्वेदी ने बताया कि उदयपुरा के भदरई निवासी किसान मनीराम यादव ने अपने परिवार की जमीन का बंटवारा कराने के लिए हल्का पटवारी मुन्ना लाल वंशकार के पास आवेदन दिया था।

श्री चतुर्वेदी ने बताया कि यह काम कराने के लिए पटवारी ने आवेदक से 20 हजार रुपए मांगे थे। इसकी शिकायत किसान की ओर से लोकायुक्त सागर को की गई थी। गुरुवार को सुबह टीम जतारा पहुंचीं। जहां पर पटवारी के लिए 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। टीम ने जतारा तहसील कार्यालय के सामने स्थित एक चाय की गुमटी के पास से पटवारी को किसान से रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया गया। कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक चंद्रेश मिश्रा, हेड कांस्टेबल महेश हजारी, आरक्षक नीलेश पांडे और प्रदीप खरे शामिल थे।