पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद प्रदेश कांग्रेस अब लोकसभा में पूरी ताकत झोंकना चाहती है। मकसद अपनी साख बचाना। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक का एजेंडा यही था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव की मौजूदगी में पहली बार हुई इस बैठक में विधानसभा उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार सिंह, उपाध्यक्षद्वय लक्ष्मण सिंह और रामेश्वर नीखरा जैसे नेता मौजूद थे। विधानसभा में पराजित होने के बाद कांग्रेस के सामने लोकसभा में साख बचाना एक बड़ी चुनौती है। इस बैठक में विधानसभावार जिम्मेदारियों तय की गईं।
देखें कांग्रेस की बैठक की कुछ तस्वीरें ...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.