पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • व्यापमं घोटाला: सीबीआई दफ्तर के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

व्यापमं घोटाला: सीबीआई दफ्तर के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला कांग्रेस के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सीबीआई दफ्तर के सामने प्रदर्शन करते हुए सौंपा ज्ञापन।

भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को भी प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष मोनू सक्सेना के नेतृत्व में दर्जनभर कार्यकर्ता शुक्रवार को सीबीआई के दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। यहां सीबीआई के डीआईजी को संबोधित करते हुए ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन करने वालों में युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला के अलावा दिलीप मस्के, गिरीश श्रीमाल, नवीन चौधरी आदि शामिल थे।

मोनू सक्सेना ने कहा कि जब तक प्रदेश सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपती तब तक प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा। उल्लेखनीय है कि युवक कांग्रेस ने इस मामले को लेकर पूरे प्रदेश में प्रदर्शन और धरनों का दौर चलाया हुआ है।