पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भेल रिटायर्ड एम्पलाइज एसोसिएशन द्वारा रविवार को शाम चार बजे से कमला नेहरू उद्यान बरखेड़ा में आम सभा का आयोजन किया गया है। इस आम सभा में पुराने रिटायर्ड कर्मचारियों को अभी तक पेंशन न मिलने पर चर्चा होगी।
एसोसिएशन के अध्यक्ष जेएस पुरी ने बताया कि वर्ष 2007 से पहले भेल कारखाने से रिटायर्ड होने वाले कर्मचारियों को मिलने वाली पेंशन की राशि का वितरण अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। जबकि प्रबंधन ने 31 दिसंबर तक राशि का वितरण पूरा करने का आश्वासन एक माह पहले दिया था।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.