पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकार्यपरिषद सदस्यों ने लगाया जैन कमेटी की रिपोर्ट के लीक होने का आरोप। शनिवार को फिर होगी बैठक।
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद की शुक्रवार को हुई बैठक में बीडीएस गड़बड़ी मामले की जांच कर रही जस्टिस जैन कमेटी की रिपोर्ट लीक होने का मामला उछला। कार्यपरिषद सदस्यों ने आरोप लगाया कि इस मामले की जांच धारा 10 के तहत जस्टिस जैन कमेटी को सौंपी गई थी। यह रिपोर्ट पहले कार्यपरिषद के सामने पेश होनी थी, फिर प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जेएन कंसौटिया के पास कैसे पहुंच गई?
कार्यपरिषद के सदस्यों ने कहा कि इस रिपोर्ट को पढऩे उन्हें एक दिन का समय चाहिए। इस पर बैठक शनिवार सुबह 11 बजे फिर बुलाई गई है। बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. निशा दुबे ने की। बैठक में सदस्य अमित शर्मा, हेमंत कटारे, जीडी अग्रवाल आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.