पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर एनसीसी परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर एनसीसी परेड ग्राउंड पर होगा मुख्य कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। भेल क्षेत्र में गणतंत्र दिवस समारोह मनाने की तैयारी पूरी हो गई हैं। झंडा वंदन स्थलों को व्यापक स्तर पर सजाया गया है। मुख्य आयोजन एनसीसी परेड ग्राउंड पिपलानी में हो रहा है, जहां भेल के ईडी शशि रंजन प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस मौके पर आयोजित होने वाली परेड में टाउनशिप में स्थिति सभी स्कूलों के बैंड मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही सीआईएसएफ के साथ छात्र-छात्राएं व कारखाने से संबंधित विभागों की झांकियां भी परेड में भाग लेंगी।

गणतंत्र दिवस को लेकर कारखाने में आकर्षक विद्युत साज सज्जा करने के साथ ही टाउनशिप में सभी दीवारों पर रंग रोगन किया गया है। इन जगहों पर भी झंडा फहराने की तैयारी भेल व्यापारी संघ द्वारा विजय मार्केट बरखेड़ा, गांधी मार्केट पिपलानी, नेहरू मार्केट बरखेड़ा, बजरंग मार्केट बरखेड़ा, कस्तूरबा मार्केट हबीबगंज, टीआरटी मार्केट गोविंदपुरा, सुभाष मार्केट पिपलानी कई जगह झंडा फहराया जा रहा है।

इसके अलावा गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र एसोसिएशन भवन, ट्रांसपोर्ट नगर कोकता, उच्च पशु रोग प्रयोगशाला, बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी, बाग सेवनियां, साकेत नगर, शक्ति नगर, इंद्रपुरी व्यापारी संघ, अयोध्या नगर हिंदु उत्सव समिति, अन्ना नगर, कस्तूरबा नगर, गौतम नगर, आईटीआई सहित कई जगह झंडा वंदन किया जा रहा है।