पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार वेब के लिए

कोलार - वेब के लिए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। कोलार रोड स्थित चूनाभट्टी चौराहे के पास आगे निकलने की होड़ में नगर वाहन सेवा की दो लो फ्लोर बसों की टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों बस चालक आपस में भिड़ गए। बीच रोड पर बस खड़ी कर झगडऩे लगे। देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों की समझाइश और यात्रियों के विरोध के बाद दोनों का झगड़ा खत्म हुआ। इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।



दरअसल, शाम करीब साढ़े तीन बजे चूनाभट्टी चौराहे के पास एक लो फ्लोर बस एसआर-8 सड़क किनारे खड़ी हुई थी। उसी दौरान वहां से गुजर रही एसआर-8 लो फ्लोर बस ओवर टेक करने के चक्कर में दूसरी से टकरा गई। इसके बाद बीच रोड पर दोनों बसों के ड्राइवरों का झगड़ा शुरू हो गया। वो तो गनीमत रही कि उस दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था नहीं तो बस की टक्कर से दूसरी साइड से आने वाले वाहनों से टकरा सकता था।