पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब शुरू होगा तीसरी रेलवे लाइन का पवई गुलाबगंज सेक्शन

अब शुरू होगा तीसरी रेलवे लाइन का पवई-गुलाबगंज सेक्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। हबीबगंज से बीना के बीच बिछाई जा रही तीसरी रेलवे लाइन का 11 किमी का एक और सेक्शन जल्द शुरू होने वाला है। गंजबासौदा के पास पवई से गुलाबगंज के बीच वाले इस सेक्शन को शुरू करने संबंधी प्रस्ताव पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय जबलपुर भेज दिया गया है। मंजूरी मिलते ही इस सेक्शन में ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा।

रेल विकास निगम के जीएम विकास अवस्थी ने बताया कि इस सेक्शन के शुरू हो जाने के बाद भोपाल से सांची के बीच पडऩे वाले सूखी सेवनियां-दीवानगंज सेक्शन को शुरू किया जाएगा। इसमें निर्माण कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। गौरतलब है कि करीब दस महीने पहले गंजबासौदा के पास स्थित बरेठ-पवई के बीच का सेक्शन चालू किया जा चुका है। करीब 21 किमी के सेक्शन में माल गाडिय़ां चलाई जा रही हैं।