पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) ने सभी जिला कलेक्टरों से केंद्राध्यक्षों, सहायक केंद्राध्यक्षों व पर्यवेक्षकों के नाम मांगे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के माध्यम से इनकी नियुक्ति की जाती है। इसके बाद सूची का अनुमोदन हर जिले के कलेक्टर को करना होता है।
माशिमं की सचिव पुष्पलता सिंह ने सभी कलेक्टरों से यह कार्य 15 फरवरी तक करने की बात आदेश में कही है। इसके बाद उनकी तैनाती फरवरी के पहले सप्ताह में कर दी जाएगी। बताया जाता है कि परीक्षा कार्यक्रम में किसी तरह का बदलाव न करना पड़े, इसलिए हर दिन काम की मॉनिटरिंग भी सचिव खुद कर रही हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.