पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जर्मन स्टूडेंट्स का \'स्टेट यूथ कैंप\" 24 जनवरी को

जर्मन स्टूडेंट्स का \'स्टेट यूथ कैंप\" 24 जनवरी को

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। जर्मन सरकार की संस्था "मैक्स मूलर भवन" ने तीन साल पहले भोपाल के 'केंद्रीय विद्यालयों' में जर्मन भाषा पढ़ाना शुरू किया था। अब तक केंद्रीय विद्यालय के सैकड़ों छात्र जर्मन भाषा सीख चुके हैं। वर्तमान में भोपाल के अलावा प्रदेश के अन्य केंद्रीय विद्यालयों में भी जर्मन भाषा पढ़ाई जा रही है। मैक्स मूलर भवन द्वारा 24 जनवरी 2014 को प्रदेश में पहली बार जर्मन स्टूडेंट्स के लिए इंटरनेशनल एग्जाम आयोजित किया गया है। इस एक्जाम में भोपाल के लगभग 80 स्कूली छात्र हिस्सा ले रहे हैं।


प्रदेश भर के छात्रों के लिए "यूथ कैंप": मध्यप्रदेश के विभिन्न केंद्रीय विद्यालयों में जर्मन भाषा पढ़ रहे छात्रों के लिए शनिवार 25 जनवरी को होटल नूर उस सबाह में एक यूथ कैंप आयोजित किया जा रहा है। मैक्स मूलर भवन नई दिल्ली द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सभी केंद्रीय विद्यालयों के कुछ चुनिंदा छात्र भाग लेंगे तथा दिनभर चलने वाले इस कैंप में अपनी सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं भाषायी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।