पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनआईएफटी और मानसरोवर यौन उत्पीडऩ मामले में एसपी साउथ को किया तलब

एनआईएफटी और मानसरोवर यौन उत्पीडऩ मामले में एसपी साउथ को किया तलब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला आयोग में आयोजित संयुक्त बैंच में एनआईएफटी और मानसरोवर नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीडऩ के मामले में एसपी साउथ अमोंग्ला अय्यर को तलब किया था।

भोपाल। एनआईएफ यौन उत्पीडऩ वाले मामले में आयोग ने पुलिस से आरोपी वसंत कोठारी का लेपटॉप जब्त करने और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई न करने के बारे में पूछा। इस पर एसपी साउथ के साथ आए चूना भट्टी के तत्कालीन टीआई हेमंत श्रीवास्तव ने बताया कि एनआईएफ की फैकल्टी और छात्राओं ने पुलिस और कोर्ट के बयानों में पोर्न मूवी डाउनलोड करने के नोटिफिकेशन का जिक्र किया है न कि पोर्न मूवी दिखाने का। आयोग ने इस मामले में पुलिस को बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए है।



वहीं मानसरोवर नर्सिंग कॉलेज के यौन उत्पीडऩ वाले मामले में पुलिस ने बताया कि अभी इस मामले में 164 के बयान बकाया है। इस पर आयोग ने उन्हें निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। आयोग में कुल 27 मामलों की सुनवाई हुई। मामलों की सुनवाई आयोग की अध्यक्ष उपमा राय और सदस्य वंदना मंडवी ने की।