पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। रेलवे प्रशासन ने पुरी-हावड़ा-पुरी उत्कल और अमृतसर-विशाखापट्नम हीराकुंड एक्सप्रेस को बीना स्टेशन के स्थान पर मालखेड़ी-आगासोद पर हॉल्ट देने का निर्णय लिया है। उत्कल एक्सप्रेस को यह हॉल्ट 25 मार्च से दिया जाएगा। इसी तरह हीराकुंड एक्सप्रेस 24 मार्च से यह हॉल्ट लेगी।
रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी केके दुबे ने बताया कि इस हॉल्ट के बाद यह गाडिय़ां बीना न जाकर मालखेड़ी-आगासोद कॉर्ड लाइन से होकर जाएंगी। इनका दोनों तरफ आवागमन का टाइम-टेबल इस तरह रहेगा।
ट्रेन नंबर व नाम मालखेड़ी स्टेशन पर कब से हॉल्ट शुरू होगा समय बजे
18477 पुरी-हावड़ा उत्कल एक्सप्रेस 25 मार्च से प्रतिदिन सुबह 04.05 से 04.07 (दो मिनट)
18478 हावड़ा-पुरी उत्कल एकसप्रेस 25 मार्च से प्रतिदिन रात 10.10 से 10.12 (दो मिनट)
ट्रेन नंबर व नाम मालखेड़ी स्टेशन पर कब से हॉल्ट शुरू होगा समय बजे
18507 विशाखापट्नम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस 24 मार्च से सुबह 5.53 से 5.55
18508 अमृतसर-विशाखापट्नम हीराकुंड एक्सप्रेस 26 मार्च से शाम 5.40 से 5.42
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.