पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। भेल आर्टिजन के घर में घुसकर बदमाशों ने नगदी, जेवरात और एटीएम कार्ड समेत करीब दो लाख रुपए का माल चुरा ले गए। इसके बाद बदमाशों ने चोरी गए एटीएम कार्ड का इस्तेमाल कर ऋषिपुरम् फेस-वन स्थित एटीएम से साढ़े 11 हजार रुपए भी निकाल लिए। माता-पिता के घर से जब दंपति शुक्रवार सुबह लौटे तो वारदात का पता चला।
सी-सेक्टर, पिपलानी में रहने वाले 32 वर्षीय अखिलेश्वर भारद्वाज भेल में बतौर आर्टिजन पदस्थ हैं। उनके माता-पिता आनंद नगर में रहते हैं। उनके मुताबिक वह गुरुवार रात पत्नी के साथ आनंद नगर गए थे। रात में वहीं रुकने के बाद शुक्रवार सुबह घर लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर पता चला कि आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर, एटीएम कार्ड और चार हजार रुपए नगद गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने फौरन पिपलानी पुलिस को दी और चोरी का मामला दर्ज करवाया।
दोपहर में मोबाइल फोन पर उनके खाते से साढ़े 11 हजार रुपए निकाले जाने का संदेश आया। यह रकम ऋषिपुरम् फेस-वन स्थित एसबीआई के एटीएफ से निकाली गई थी। उन्होंने बताया कि एटीएम कार्ड का पासवर्ड कबर्ड में रखे बैंक की पर्ची पर लिखा था। इसकी मदद से आरोपियों ने खाते से भी रकम निकाल ली।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.