पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। कोर्टयार्ड बाइ मैरियट के कॉर्नर बार में 'मॉकटेल्स' का एक्सक्लूसिव सेशन आयोजित किया जा रहा। इसमें होटल के लिक्विड शेफ एल्विस परेरा, असिस्टेंट मैनेजर रेस्टोरेंट एंड बार लोगों को शीतकाल में पीने योग्य नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थों के विषय में जानकारी देंगे। लिक्विड शेफ द्वारा बताए गए पेय पदार्थ निश्चित रूप से बच्चों एवं बड़ों को न सिर्फ पसंद आएंगे बल्कि वे इसका भरपूर लुत्फ उठाएंगे।
मॉकटेल की प्रत्येक रेसिपी बगैर अल्कोहल के आपको ताजगी का अहसास प्रदान करेगी। मॉकटेल बनाने में जिन फलों एवं सब्जियों का उपयोग किया जाएगा उनमें स्ट्राबेरी, वाटरमेलन, सेव, अदरक तथा नींबू प्रमुख होंगे। ये सभी सामग्रियां न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं बल्कि ताजगी और स्फूर्ति का भी संचार करती हैं।
इस सत्र में जिन लोकप्रिय पेय पदार्थों को बनाने की विधि बताई जाएगी उनमें वाटरमेलन स्ट्राबेरी कूलर, आइस्ड ग्रीन टी एलिक्सिर विद जिंजर एंड लेमन, टॉफी कारामल लाटे तथा नॉन-अल्कोहलिक संग्रिया प्रमुख होंगे। शहरवासी इन स्वादिष्ट पेय पदार्थों का लुत्फ 31 जनवरी तक कॉर्नर बार में उठा सकते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.