पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंद्रिका राय हत्याकांड: हाईकोर्ट ने सीबीआई से जांच कराने के दिए आदेश

चंद्रिका राय हत्याकांड: हाईकोर्ट ने सीबीआई से जांच कराने के दिए आदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। उमरिया के बहुचर्चित चंद्रिका राय हत्याकांड मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सीबीआई से जांच कराने के आदेश दिए हैं। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस केके लाहोटी और जस्टिस यूसी माहेश्वरी की डबल बेंच ने ये आदेश दिए।



हाईकोर्ट के वकील पराग चतुर्वेदी ने बताया कि डबल बेंच द्वारा दिए गए आदेश में मप्र के डीजीपी से कहा गया है कि हत्याकांड से संबंधित सभी दस्तावेज सीबीआई को सौंपे जाएं। गौरतलब है कि फरवरी 2012 में खनन माफिया के खिलाफ खबरें छापने वाले पत्रकार चंद्रिका राय की हत्या कर दी गई थी।