पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंहाकी इंडियन लीग (एचआईएल) शनिवार से। भोपाल के अफ्फान यूसुफ, अरमान कुरैशी, विकास चौधरी और निजामुद्दीन खेलेंगे क्रमश: पंजाब, दिल्ली, रांची और भुवनेश्वर टीम से।
भोपाल। हाकी के लिए पहचाने जाने वाले शहर भोपाल की नजर शनिवार से शुरू हो रही दूसरी हाकी इंडियन लीग में अपने चार सितारों पर होगी, जो इस चैंपियनशिप में देश की विभिन्न टीमों से खेलते नजर आएंगे। हाल ही में वल्र्ड हाकी लीग में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले भोपाल फारवर्ड अफ्फान यूसुफ पंजाब टीम से खेलेंगे। जबकि अरमान कुरैशी दिल्ली का प्रतिनिधित्व करेंगे। शनिवार को उद्घाटन मुकाबले में अफ्फान और अरमान दोनों आमने-सामने होंगे। मप्र राज्य हाकी अकादमी के विकास चौधरी रांची राइनोज से और निजामुद्दीन भुवनेश्वर टीम से खेलेंगे।
टूर्नामेंट शुरू होने से पूर्व अफ्फान ने दैनिक भास्कर से चर्चा करते हुए कहा कि वह अपने हुनर का जलवा दिखाने के लिए बेताब है। वह कल उद्घाटन मुकाबले के लिए भी काफी रोमांचित हो रहे हैं। अफ्फान इस लीग में पहली बार खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब टीम में काफी सीनियर खिलाड़ी खेल रहे हैं। कप्तान सरदार सिंह के साथ दिल्ली में वल्र्ड हाकी लीग के दौरान उनसे अच्छा तालमेल हुआ।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.