पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वन विहार में 30 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को बर्ड वॉचिंग कैम्प

वन विहार में 30 जनवरी, 2 और 9 फरवरी को बर्ड वॉचिंग कैम्प

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में 30 जनवरी, 2 एवं 9 फरवरी को पक्षी अवलोकन; बर्ड वाचिंग कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विषय-विशेषज्ञों द्वारा पक्षियों की पहचान, उनके व्यवहार का अध्ययन तथा पक्षियों से जुड़ी प्राकृतिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिविर का समय सुबह6.30 से 9.30 तक रहेगा।


शिविर में 30 व्यक्तियों को पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। शिविर का शुल्क 100 रुपए प्रति सदस्य रखा गया है। इच्‍छुक प्रकृति प्रेमी कार्यालयीन समय में फोन क्रमांक 0755-2674278, 9424790611 एवं 9424790615 पर सम्पर्क कर सकते हैं। पंजीयन वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में कार्यालयीन समय में गेट क्रमांक 2 पर भदभदा की ओर करवाया जा सकता है।