पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। विभिन्न विभागों में सालों से प्रतिनियुक्ति पर जमे कॉलेज शिक्षक अभी मूल पद पर लौटे भी नहीं और उच्च शिक्षा विभाग ने इनकी नई पदस्थापना के लिए सूची बनानी शुरू कर दी है। हालांकि विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति समाप्त करने का आदेश जारी किए पांच दिन गुजर चुके हैं, बावजूद अधिकारियों ने अपनी उपस्थिति मूल विभाग में दर्ज नहीं कराई है।
विभाग ने 21 जनवरी को आदेश जारी कर 40 सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, लाइब्रेरियन व लेखापाल की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी थी। जिन विभागों में यह प्रतिनियुक्ति पर थे, उन्हें इन सभी को तत्काल रिलीव करने को कहा था। पांच दिनों बीतने के बाद भी किसी विभाग ने इन अफसरों को रिलीव नहीं किया। विभागों द्वारा इस मामले में की जा रही देरी से नाराज उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति 24 घंटे में करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद किसी ने आमद नहीं दी।
हालांकि इस बीच विभाग ने सूची के अनुसार इन सभी को नई जिम्मेदारी देने की तैयारी कर ली है। आयुक्त उच्च शिक्षा वीएस निरंजन के अनुसार प्रतिनियुक्ति से लौटते ही सभी को नई जगह पदस्थ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रिलीव होने में भले ही चार पांच दिन लग जाएं, लेकिन उन्हें प्रतिनियुक्ति से लौटना ही होगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.