पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबीडीएस घोटाले में फंसे तीन तत्कालीन जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की आपात बैठक में इसके संकेत दिए गए हैं।
भोपाल। बीडीएस घोटाले में फंसे केंद्राध्यक्ष प्रो. कालका यादव, रजिस्ट्रार संजय तिवारी और परीक्षा नियंत्रक एसवीएस राजपूत(तीनों तात्कालिक) पर गाज गिरना लगभग तय माना जा रहा है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की शनिवार को हुई आपात बैठक में इन तीनों खिलाफ आगे की कार्रवाई के लिए राज्य सरकार को लिखा जाएगा।
शुक्रवार को भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। इसमें सदस्यों ने आरोप लगाया था कि बीडीएस मामले की जांच कर रही जस्टिस एनके जैन कमेटी की रिपोर्ट लीक हुई है। शनिवार को इस रिपोर्ट पर फिर चर्चा हुई। उधर, इस मामले में मानसरोवर कॉलेज की मान्यता फिलहाल रद्द न करने का निर्णय लिया। हालांकि कॉलेज को नोटिस भेजा जाएगा। बैठक में एग्जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने, डिजिटल डिग्री देने पर भी सहमति बनी।
बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. निशा दुबे ने की। बैठक में रजिस्ट्रार एलएस सोलंकी के अलावा सदस्य जीडी अग्रवाल, रेणु मालवीय, हेमंत कटारे, विजय सिरवैया, अमित शर्मा भी मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.