पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल रामनरेश यादव ने तीन विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन कलेक्टरों और तीन जिला पंचायत सीईओ को सम्मानित किया।
समारोह में मंदसौर, छिंदवाड़ा और शाजापुर कलेक्टर क्रमश: शशांक मिश्रा, एमसी चौधरी और प्रमोद गुप्ता का सम्मान हुआ। इसके अलावा तीन जिला पंचायत सीईओ इंदौर, होशंगाबाद और बैतूल क्रमश: आशीष सिंह, केजी तिवारी और एसएन सिंह को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान एक दर्जन अन्य कर्मचारियों का भी सम्मान हुआ।
उधर, राज्यपाल राम नरेश यादव ने मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार की जा रही मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराया। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं भोपाल कलेक्टरनिशांत वरवड़े और निर्वाचन पदाधिकारी भी उपस्थित थे।(चित्र उसी अवसर का)
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.