पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंव्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) में विभिन्न एग्जाम में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवक ने शनिवार को फिर प्रदर्शन किया।
भोपाल। व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कई दिनों से धरना-प्रदर्शन करती आर रही युवक कांग्रेस ने शनिवार को पुरानी विधानसभा के सामने स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने धरना देते हुए भजन गाए।
इस मौके पर जिला युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने कहा कि इस मामले को लेकर प्रदेश सरकार मूक बनी हुई है। वहीं कांग्रेस प्रदर्शन करती है, तो कार्यकर्ताओं को जेल में डाला जा रहा है।
जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रदीप मोनू सक्सेना ने कहा कि व्यापमं घोटाले से प्रतिभावान छात्र और उनके अभिभावकों को गहरा सदमा पहुंचा है। साथ ही उनके भविष्य के सपने चकनाचूर हो गए हैं। सक्सेना ने कहा कि जो अभ्यर्थी पात्र होते हुए भी सेवाओं से वंचित रहे हैं, वह वर्तमान में भारी अवसाद का जीवन यापन कर रहे हैं।
धरने के दौरान तारिक अली, मनोज ठाकुर, गगल घेघट, उवेज उर्रहमान (चांद) राघवेन्द्र दीक्षित, विक्की खोंगल,अर्पित शर्मा, अहमद खान,निसार अहमद,सलीम कुरैशी, मनोज यादव, दिनेश माली, कमलेश शाक्य, जितेन्द्र ऊंटवार, राहुल सेन, कृष्णा शर्मा, गौरव शर्मा, नवेद हुसैनी, रवीन्द्र राणा, मोहसीन खान, निमेश चौकसे आदि मौजूद थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.